रानीगंज मंडल 2 में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ भाजपा का जनसंपर्क अभियान….

रानीगंज मंडल 2 में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ भाजपा का जनसंपर्क अभियान….

रानीगंज(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल आसनसोल रानीगंज विधानसभा अंतर्गत मंडल 2 के नवो कजोड़ा क्षेत्र में भाजपा द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान भाजपा नेत्री सह रानीगंज विधानसभा की प्रवेक्षक आशा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जो सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर आशा शर्मा ने कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी को क्षेत्र की जनता से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि यह समर्थन आगामी चुनाव में भाजपा के लिए बेहतर परिणाम लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि पहली बार जनता स्वयं परिवर्तन की बात कर रही है। उनके अनुसार, जनता ही सर्वोपरि है और वही सरकार बनाती और बदलती है। आशा शर्मा ने राज्य की मौजूदा तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है।

उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को केवल भत्ता ही नहीं, बल्कि सुरक्षा भी चाहिए। साथ ही बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की आवश्यकता पर भी उन्होंने बल दिया।
भाजपा नेत्री ने राज्य की विभिन्न योजनाओं और संस्थानों में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर इन मामलों की जांच कर भ्रष्टाचार समाप्त किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह, बंसिधर सिंह, लक्ष्मी राम सहित कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *