धनबाद(DHANBAD):हीरापुर स्थित जे.सी. मलिक रोड पर ‘पैशनेट कलाकार’ की ओर से राधाष्टमी के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फैंसी ड्रेस और नृत्य प्रतियोगिता ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में
- विनय शुक्ला एवं सोहिल किंद्रा ( अलंकार ज्वैलर्स एंड संस),
- इशिका खत्री (गुप्ती फैशन)
- एवं आरती साव (चंदन स्टूडियो)
उपस्थित रहीं।
निर्णायक मंडली में
- कविता मैडम (आर्ट एंड कल्चर शिक्षिका, डीएवी पब्लिक स्कूल)
- एवं शिल्पी घोष (बंगाल ट्रेंडज)
शामिल थीं।
कार्यक्रम की शुरुआत अनन्या पाल द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य से हुई, जिसने मंच का माहौल भक्तिमय कर दिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने राधा-कृष्ण, बाल गोपाल, मीरा बाई आदि के रूप धारण कर सांस्कृतिक रंग बिखेरा। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने राधा-कृष्ण पर आधारित भक्ति गीतों पर भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम की संचालिका एशिका खत्री ने बताया कि प्रतियोगिता में 3 से 17 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया, जिन्हें तीन आयु वर्ग – ग्रुप A, B और C में विभाजित किया गया था। हर वर्ग से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, तथा उनकी छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।
इस सफल आयोजन में गुप्ती फैशन्स की टीम का विशेष सहयोग रहा, जिनके योगदान से कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई मिली।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

