आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता मे बीते तीन मार्च को आयोजित एसएलआईएससी की बैठक मे तृणमूल सुप्रीमो सह राज्य की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी राज्य मे जमीन माफियाओं व बालू माफियाओं के दिन प्रतिदिन बढ़ रही मनोबल को देखते हुए उनके खिलाफ जिला और पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी अविलम्ब गिरफ़्तारी का आदेश दी थी बावजूद उसके उनके आदेशों का पालन कहीं नही हुआ, यही कारण है की आसनसोल मे जमीन और बालू माफिया ममता सरकार के आदेशों को खुलेआम चुनौती देते हुए जमकर बालू की तस्करी व सरकारी जमीनों के साथ -साथ नदी के घाटों पर भी अपना अवैध कब्ज़ा कर नदी को नाला का रूप देने मे कोई कसर नही छोड़ रहे हैं, हम अगर बात करें कुलटी विधानसभा की तो कुलटी थाना के सकतोड़िया पुलिस फाड़ी इलाके के 103 नंबर वार्ड के टाली मोड़ इलाके मे स्थित 9 नंबर दामोदर घाट से बालू माफिया जमकर बालू की तस्करी कर रहे हैं, जिस बालू को वह 72 नंबर वार्ड स्थित गंगोटिया के काली मंदिर इलाके मे स्थित जंगलों मे इकठा कर वहाँ से ट्रेक्टर के सहारे आसनसोल के विभिन्न इलाकों मे खपाने का काम कर रहे हैं, जिनको ना तो कोई रोकने वाला है और ना ही उन्हें कोई टोकने वाला है, इलाके मे हो रही बालू की तस्करी पर किसी की नजर ना पड़े बालू माफिया टेम्पो के सहारे बालू की तस्करी कर रहे हैं, यहीं नही इसके अलावा बराकर थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 67 के हाजीनगर सदाबहार मैदान इलाके मे दामोदर नदी पर धीरे -धीरे जमीन माफिया कब्ज़ा कर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर के धड़ल्ले से बेच रहे हैं, इसके अलावा आसनसोल मे ऐसे कई इलाके हैं जहाँ की दामोदर घाटों से बालू की अवैध रूप से तस्करी तो हो ही रही है, साथ मे नदी के जमीनों पर जमीन माफिया अवैध रूप से कब्ज़ा कर जाली कागजातों के बिनाह पर भोले -भाले लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं, हालांकि की मुख्यमंत्री ने राज्य के तमाम जिलों के पुलिस और जिला प्रशासन को बालू और जमीन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने निर्देश दिया है, साथ मे उन्होंने यह भी कहा है की अगर उन्होंने माफियाओं पर कार्रवाई नही की तो उल्टा उनपर ही कार्रवाई होगी, बालू और जमीन माफियाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री के ऐसे सख्त निर्देश दीये जाने के बाद भी आखिरकार शिल्पाँचल की पुलिस और जिला प्रशासन क्यों कुम्भकरण की नींद सो रही है क्या उनको किसी का भय नही है.
NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

