जामताड़ा(JAMTARA): कहते हैं अगर मन में जज्बा हो कुछ कर गुजर जाने की कोई भी काम मुश्किल नहीं होता है कुछ ऐसा ही कर दिखाई झारखंड की बेटी काजल ने लौहनगरी जमशेदपुर में 16 वीं राज्यस्तरीय ओपन क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ जिसमें जामताड़ा जिला के चितरंजन के रामू खटाल की रहने वाली दिव्यांग खिलाड़ी काजल कुमारी ने सामान्य खिलाड़ियों को होते हुए स्वर्ण पदक जीता उसके पदक जीतने पर उनके कोच मनोज यादव एवं उनके अकादमी के सभी खिलाड़ियों ने काजल को शुभकामनाएं दिए..
जानकारी देते हुए काजल ने कहा की मैं इस तरह बहुत सारी पदक ला सकती हूं लेकिन मैं जिस तरह दिव्यांग हूं मैं अपनी कैटेगरी में दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व में पदक लाई हूं खेलो इंडिया भी खेलने गई हूं और यदि मुझे सरकार के द्वारा पूरी तरह से सहयोग मिले तो मैं अपने राज्य का अपने जिले का नाम पूरे भारत एवं विश्व में रोशन करना चाहूंगी। इसी मौके पर काजल कुमारी की कोच मनोज को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं उपरोक्त जानकारी काजल कुमारी के कोच मनोज यादव ने दूरभाष के जरिए जानकारी दिए..
NEWS ANP के लिए जामताड़ा से संतोष की रिपोर्ट

