राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से मिली नोटों की गड्डियां, सभापति बोले- जांच हो…

राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से मिली नोटों की गड्डियां, सभापति बोले- जांच हो…

नयी दिल्ली(NEW DELHI):राज्व्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से मिली नोटों की गड्डियां, सभापति बोले- जांच होसभापति जगदीप धनखड़ की ओर से राज्यसभा में लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस सांसदों ने जोरदार विरोध जताया. खरगे ने कहा कि जांच से पहले किसी का नाम नहीं लेना चाहिए.राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से मिली नोटों की गड्डियां, सभापति बोले- जांच हो राज्यसभा में मिले 500 के नोटों के बंडल कांग्रेस के बेंच पर नोटों की गड्डी मिलने को लेकर राज्यसभा में हंगामा शुरू हो गया है. सभापति जगदीप धनखड़ ने इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद अब इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है. राज्यसभा की सीट संख्या 222 के नीचे 500 के नोटों की एक गड्डी मिली, जो वर्तमान में तेलंगाना से निर्वाचित कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को सौंपी गई है. सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा में 50 हजार रुपये मिले हैं.

अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोपों से इनकार

सदन में सभापति धनखड़ के इस दावे पर कांग्रेस सांसदों ने विरोध जताया. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जोर देकर कहा कि जांच से पहले नाम नहीं लिए जाने चाहिए. हालांकि, अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने कहा, “मैं जब भी राज्यसभा जाता हूं तो 500 रुपये का नोट लेकर जाता हूं. मैंने इस बारे में पहली बार सुना है. मैं दोपहर 12.57 बजे सदन पहुंचा और सदन 1 बजे उठा. फिर मैं अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के साथ 1.30 बजे तक कैंटीन में बैठा और संसद से चला गया.”

कांग्रेस नेता के सीट पर मिला नोटों का बंडल

राज्यसभा के सभापति ने कहा, “कल (5 दिसंबर 2024) को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नियमित जांच के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने सीट नंबर 222 से नोटों की एक गड्डी बरामद की. यह सीट वर्तमान में अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है. कानून के अनुसार जांच की जाएगी.”

नड्डा ने खरगे पर निशाना साधा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जेपी नड्डा ने इसे लेकर कहा, “ये घटना बहुत गंभीर है. ये सदन की गरिमा पर चोट है. किसी मुद्दे पर गुस्सा दिखाना और किसी मुद्दे पर मिट्टी डालना ये ठीक नहीं है. मुझे भरोसा है कि इस मामले की जांच सही तरीके से होगी. पक्ष और विपक्ष दोनों के नेताओं को इसका विरोध करना चाहिए.” जेपी नड्डा the ने इस मामले की जांच को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे पर सवाल उठाया. इस पर खरगे ने कहा कि हमने कभी भी ये नहीं कहा कि जांच नहीं होनी चाहिए.

NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *