
जिला प्रशासन की ओर से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

धनबाद(DHANBAD):झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के द्वितीय दिक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आज धनबाद पहुंचे।

राज्यपाल रांची से हेलीकॉप्टर से बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। माननीय राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
वहीं कार्यक्रम के समापन के बाद एयरपोर्ट पर उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने राज्यपाल को विदाई दी।
मौके पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बाउरी समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

