राजधानी रांची से आज मुख्यमंत्री महिलाओं को देंगे मईया सम्मान योजना की राशि…

राजधानी रांची से आज मुख्यमंत्री महिलाओं को देंगे मईया सम्मान योजना की राशि…

रांची(RANCHI) :आज रांची से मुख्यमंत्री राज्य की महिलाओं को मैया सम्मान योजना की राशि को आवंटित करेंगे।विधानसभा चुनाव 2024 से पहले हेमंत सोरेन की सरकार ने ₹1000 प्रति महीने की राशि राज्य की महिलाओं के खाते में भेजने का काम किया था, विधानसभा चुनाव में किए गए वादों के अनुसार उन्हें राज्य की महिलाओं को ₹2500 महीने मतलब सालाना ₹30000 देने थे जिसकी शुरुआत आज राजधानी रांची के नामकुम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे..

ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम 28 दिसंबर को होना तय हुआ था परन्तु 26 दिसंबर 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद देश में राजकीय शोक घोषित हो गया था जिस कारण राज्य में मईया सम्मान योजना का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था जिसे 6 जनवरी को पूरा किया जाएगा..

राजधानी में होने वाले कार्यक्रम में राज्य भर से बसों और गाड़ियों से महिलाएं पहुंच रही हैं, धनबाद सहित जिलों से उपायुक्त के आदेश पर भी महिलाएं रांची पहुंच रही हैं..

NEWS ANP के लिए सौरभ की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *