रांची(RANCHI): राजधानी रांची के कांके-रातू बॉर्डर स्थित एक चौक पर शनिवार को एक युवती पर ज्वलनशील पदार्थ से हमला किया गया। घटना टेंडर बस्ती इलाके की है। इस हमले में युवती बुरी तरह झुलस गई है और उसे गंभीर हालत में स्किन केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे। खबर मिलते ही रांची रूरल SP, हेडक्वार्टर वन DSP अमर पांडेय और कांके थानेदार अस्पताल व मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गये हैं।
फिलहाल घटना के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की एक टीम अस्पताल में पीड़िता से जानकारी लेने की कोशिश कर रही है, जबकि दूसरी टीम घटनास्थल पर साक्ष्य जुटा रही है। वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिरकार वह ज्वलनशील पदार्थ क्या है?
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

