राजधानी में पहली बार ये नजारा, लोग बनाने लगे रील…

राजधानी में पहली बार ये नजारा, लोग बनाने लगे रील…

पटना(PATNA): वो ख्वाब… जो बरसों से राजधानी पटना की आंखों में पल रहा था, अब पटरियों पर उतर आया है। जी हां, पटना की मेट्रो अब चलने लगी है। फिलहाल ट्रायल के अंदाज़ में, लेकिन उम्मीद की रफ्तार लिए। रविवार की सुबह जब पहली बार मेट्रो ने पटरी पर रेंगना शुरू किया, तो बेरिया बस स्टैंड के पास हर आंख उसे देखने को ठिठक गई। कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा था, कोई बच्चों को दिखा रहा था — मानो कोई सपना हकीकत बन गया हो।

DM और SSP खुद मेट्रो डिपो और उसके आस-पास के इलाकों का मुआयना करने पहुंचे। हर छोटे-बड़े पहलू पर नजर डाली, जरूरी निर्देश दिये — ताकि जब मेट्रो आम जनता के लिए खुले, तो सब कुछ बेहतरीन हो। अब वो दिन दूर नहीं, जब पटना की हवा में मेट्रो की सीटी गूंजेगी और लोग कहेंगे — “हां, अब हमारा शहर भी मेट्रो सिटी है।”

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *