राँची(RANCHI) : राजधानी रांची में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला खलारी इलाके का है, जहां रविवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर नकाबपोश अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इस वारदात में खलारी थाना के हवलदार राम शरीक शर्मा के पैर में गोली लगी। उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। खलारी के थानेदार जयदेव टोप्पो के अनुसार पुलिस टीम नियमित गश्त और चेकिंग कर रही थी, तभी दो संदिग्ध युवक दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन पास खड़ी सफेद कार में बैठे अपराधियों ने अचानक गोलियां चला दीं। अफरातफरी के बीच हमलावर मौके से फरार हो गये। फरार अपराधियों और उनकी कार की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

