राजधानी पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल ने की बड़ी घोषणा, कहा सरकार 12 लाख को नौकरी देगी…

राजधानी पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल ने की बड़ी घोषणा, कहा सरकार 12 लाख को नौकरी देगी…

पटना (PATNA) : आज देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरंगा फहराया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने बिहार की सरकार की ओर से कई अहम घोषणाएं कीं, जिनमें 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने और 34 लाख लोगों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने का वादा किया गया।

राज्यपाल ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
राज्यपाल ने अपने भाषण में बिहार सरकार की पिछले सालों में की गई उपलब्धियों का जिक्र भी किया। इनमें 9 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराना और शिक्षा व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए प्रयास प्रमुख थे। इस अवसर पर बिहार पुलिस के आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने परेड की सलामी ली और इसके बाद 20 कंपनियों की भव्य परेड का आयोजन किया गया। साथ ही 15 सरकारी विभागों की मनमोहक झांकियां भी निकाली गईं।

सीएम और डिप्टी सीएम रहे मौजूद
इस विशेष मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। गांधी मैदान और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यह दिन हमारे देश के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है, क्योंकि आज के दिन हमें अपनी आज़ादी और संविधान की अहमियत याद दिलाई जाती है।

NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *