राँची(RANCHI) : PLFI के उग्रवादियों ने राजधानी रांची से सटे खरसीदाग ओपी इलाके में फायरिंग की है। बीती रात इस वारदात को बाइक सवार दो लोगों ने अंजाम दिया। उग्रवादियों ने एक टाइल्स फैक्ट्री के मेन गेट पर गोली चलाई और फिर भाग निकले। फायरिंग के बाद उग्रवादियों ने स्पॉट पर पर्चा भी छोड़ा। सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर सवार होकर दो लड़के फैक्ट्री के बाहर पहुंचे। पीछे बैठे लड़के ने गेट को टारगेट कर गोली चलाई, PLFI के नाम का पर्चा फेंका और भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वालों की पहचान में जुटी है।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

