
धनबाद(DHANBAD) : जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के चाली बंगला स्थित पेट्रोल पंप में मंगलवार को अपराधियों ने तांडव मचाते हुए गोलियां चलाई.
बताया जाता है कि पल्सर पर सवार तीन अपराधी बी बी डी फ्यूल नामक पेट्रोल पंप पहुंचे,जहां एक नकाबपोश अपराधी बाइक से उतर कर ऑफिस के पास जाकर तीन राउंड गोलियां चलाई,गोली चलाकर तीनों अपराधी तोपचांची की ओर निकल गए.
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया,जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी,राजगंज थाना प्रभारी अलीशा अग्रवाल,तोपचांची थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए.
वहीं पुलिस ने मौके से तीन खोखे को बरामद किया है तथा पंप में लगे सीसीटीवी को खंगालते हुए सीडीआर को जब्त कर ली है.
हालांकि अपराधियों ने किस उद्देश्य से गोली चलाई यह तो अब पुलिसिया जांच के बाद पता चल सकेगा.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह कि रिपोर्ट

