राजकीय अभियान्त्रिकी महाविद्यालय, पलामू में इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारम्भ…

राजकीय अभियान्त्रिकी महाविद्यालय, पलामू में इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारम्भ…

पलामू(JHARKHAND):राजकीय अभियान्त्रिकी महाविद्यालय, पलामू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय की चारों शाखाओं के विभागाध्यक्षों ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि चार वर्षों की मेहनत के बाद वे योग्य अभियंता बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।

प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अभियान्त्रिकी के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि इंजीनियर समाज को नई दिशा देते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रो. भवेश कुमार ने किया तथा समन्वय डॉ. दिपेश कुमार और डॉ. सुमित कुमार ने किया। छात्र समन्वयकों में मंजीत कुमार, उज्जवल, विमल कुमार सिंह एवं स्वप्निल प्रधान सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

दूसरे दिन का विषय प्रेरणा, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य जागरूकता रहा। मुख्य अतिथि डीएवीआईईटी के प्राचार्य प्रो. डॉ. संजीव श्रीवास्तव ने छात्रों से जीवन में ज्ञान और चरित्र, दोनों को समान महत्व देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, नैतिकता और संवाद कौशल ही श्रेष्ठ व्यक्तित्व के स्तंभ हैं।

कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराते हुए संतुलित आहार, व्यायाम और डिजिटल उपकरणों के सीमित उपयोग की सलाह दी।

कार्यक्रम के अंत में संवादात्मक सत्र में छात्रों ने प्रश्न पूछे और इसे जीवन की दिशा दिखाने वाला अनुभव बताया। आयोजन समिति ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के प्रेरणादायक सत्र आयोजित होते रहेंगे।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *