राजकमल में शिक्षक दिवस धूमधाम से संपन्न..जानिए क्यों ब्रह्मा ,विष्णु और महेश से भी श्रेष्ठ “गुरु” को क्यों माना गया..?

राजकमल में शिक्षक दिवस धूमधाम से संपन्न..जानिए क्यों ब्रह्मा ,विष्णु और महेश से भी श्रेष्ठ “गुरु” को क्यों माना गया..?

धनबाद(DHANBAD): 5 सितंबर, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोकनगर धनसार धनबाद में शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन याद किए गए। ज्ञात है कि उनके जन्म दिवस पर भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर शिक्षक दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत की। इस क्रम में उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने आचरण से जो शिक्षा प्रदान करते हैं वही आचार्य कहलाने के अधिकारी हैं। शिक्षक एवं आचार्य में सूक्ष्म अंतर है जिसे समझने की आवश्यकता है ।भारतीय समाज हमेशा शिक्षकों का सम्मान करता है, इतना ही नहीं ब्रह्मा ,विष्णु और महेश से भी श्रेष्ठ गुरु को माना गया है, इसलिए हमें गुरु का सदा सम्मान करना चाहिए।

इस अवसर पर कई शिक्षक शिक्षिकाओं ने गीत, संगीत, कविता आदि प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या,लीला सिंह, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमल नयन, पार्थ सारथी सरकार , सुमोना दीक्षित एवं छंदा बनर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह कि रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *