झरिया(JHARIA) : झारखण्ड विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी होते ही पूरे झारखण्ड में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मे डूब गए। एक बार फिर भाजपा के आलाकमान ने झरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार घोषित किया है। झरिया से रागिनी सिंह को उम्मीदवार घोषित करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर देखा जा रहा है..
रागिनी सिंह ने सर्व प्रथम स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। पूर्व विधायक कुंती सिंह ने भी भाजपा कार्यालय पहुंच कर रागिनी सिंह को आशीर्वाद दिया। भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता समेत सैकडो सिंह मेंशन समर्थकों का जुटान कतरास मोड़ स्थित कार्यलय मे होने लगा। मौजूद समर्थकों द्वारा स्व सूर्यदेव सिंह चौक के समक्ष ढोल नगाड़े बजते हुए जमकर आतिशबाजी किया। समर्थकों द्वारा रागिनी सिंह जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए…
वही मौके पर मौजूद भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी देखते बन रही थी। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे मिठाई खिलाकर बधाई दी। वही रागिनी सिंह ने देश के विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी समेत भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा क्योंकि इन्होंने मुझ पर एक बार उम्मीद जताई है और मे उस उम्मीद पर खरा उतरूंगी। यह चुनाव मे खुद नहीं लड़ रही, यह चुनाव झरिया की जनता लड़ रही है। पिछले पांच वर्षों का हिसाब किताब इस बार जनता खुद देगी। पिछले पांच वर्षों से मैने सिर्फ़ जनता सेवा को ही अपना लक्ष्य और कर्तव्य माना है। झरिया की जनता भी भली भांति जानती है कि पिछले पांच वर्षों मे जनता ने क्या क्या देखा और सहा है। जिसका जवाब झरिया की जनता कमल का फूल खिलाकर देगी। मौके पर भाजपा पदाधिकारियों समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता समेत कई लोग उपस्थित रहे..
NEWSANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट