रांची/बोकारो(RANCH/BOKARO) : गोमिया प्रखंड के गुरुदीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी को रांची पुलिस की सहयोग से बोकारो पुलिस ने रांची से बरामद कर लिया है। बोकारो जिले के सबसे कम उम्र की मुखिया सपना कुमारी पिछले 02 अक्टूबर से लापता थीं और उनके लापता होने की खबर ने स्थानीय लोग चिंतित थे…परिजनों ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी…
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुखिया को सुरक्षित हालत में रांची से बरामद किया गया है और उन्हें सुरक्षा के लिए फिलहाल पुलिस हिरासत में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि अब उनकी लापता होने की पूरी घटनाक्रम की जांच की जा रही है और सभी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने मुखिया के सुरक्षित मिलने पर राहत की सांस ली है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि इस मामले में अफवाहों से बचें और जांच प्रक्रिया में सहयोग करें। हालांकि कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद ही पता चलेगा कि शादी शुदा ,एक बच्चे की मां सबसे कम उम्र की युवा मुखिया परिवार वालों को बिना बताएं कहां और क्यों चली गई थी..उनके साथ सचमुच कोई हादसा हुआ था..या पारिवारिक कलह के कारण ये घटना घटित हुई …या फिर कोई तीसरा कारण है..उनका नाटकीय गुमशुदगी को लेकर चर्चा का बाजार गर्म था…कुछ लोग मुखिया जी के इंस्टाग्राम reels को वायरल कर शेयर कर रहे थे..
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

