रांची(RANCHI) : अगर आप झारखंड से यूपी जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। गोरखपुर कैंट और चक्रधरपुर रेलखंड में विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनें रद्द या बदलाव के साथ चलेंगी।
ये ट्रेनें की गई रद्द
18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस: 25 अप्रैल और 2 मई
18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस: 26 अप्रैल और 3 मई
15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस: 24 अप्रैल से 3 मई
15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस: 26 अप्रैल से 5 मई
रूट/शेड्यूल में बदलाव
15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस:
23 अप्रैल को हटिया से रवाना होगी, संबलपुर से रद्द।
12812 हटिया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस:
25 अप्रैल को 3 घंटे की देरी से हटिया से रवाना होगी।
एलएचबी कोच अपडेट (सुरक्षित और आरामदायक कोच)
25-26 जून से इन ट्रेनों में लगेंगे LHB कोच
13303/04 धनबाद-रांची एक्सप्रेस
13319/20 रांची-दुमका एक्सप्रेस
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

