रांची समेत इन जिलों में आज भी बारिश, ठनका की भी संभावना…

रांची समेत इन जिलों में आज भी बारिश, ठनका की भी संभावना…

रांची(RANCHI) : पश्चिमी विक्षोभ के चलते झारखंड में गरज के साथ बारिश का मौसम बना हुआ है। दिन का तापमान एक-दो डिग्री गिर सकता है। वहीं, रात के तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को सरायकेला, जमशेदपुर, चाईबासा, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो में ओला गिर सकते हैं। साथ ही तेज हवा के साथ बारिश की बूंदा-बांदी हो सकती है। वहीं, 22 फरवरी को राज्य के 14 जिलों पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, और लोहरदगा में ओलावृष्टि के साथ तेज हवा चलने के आसार बने हुए हैं। तकरीबन सभी जिलों में बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। जबकि खूंटी और रांची जिलों में ओलावृष्टि भी दर्ज किया गया। सबसे अधिक बारिश 26.0 एमएम नामकुम (रांची) में दर्ज किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस नामकुम (रांची) में दर्ज किया गया।

मौसम की चेतावनी
राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं ओला गिरने की संभावना है।
राज्य के दक्षिणी एवं पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के साथ ठनका की संभावना है।
राज्य के पश्चिमी एवं उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के साथ ठनका की संभावना है।
22 फरवरी

राज्य के दक्षिणी एवं पूर्वी भागों में कहीं-कहीं ओला गिरने होने की संभावना है।
राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के साथ ठनका की संभावना है।
राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के साथ ठनका की संभावना है।
राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के साथ ठनका की संभावना है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *