रांची में 800 Cr GST घोटाले का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड शिव कुमार देवड़ा समेत 3 Arrest…

रांची में 800 Cr GST घोटाले का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड शिव कुमार देवड़ा समेत 3 Arrest…

रांची(RANCHI):ED ने शुक्रवार को कोलकाता में छापेमारी कर इन तीनों को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि शिव कुमार और उनका गिरोह फर्जी कंपनियों के नाम पर GST नंबर लेकर ITC (Input Tax Credit) का गलत फायदा उठा रहा था

रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 800 करोड़ के GST घोटाले में बड़ी कार्रवाई की। शनिवार को मास्टरमाइंड शिव कुमार देवड़ा, उनके बेटे मोहित देवड़ा और अमित गुप्ता को PMLA कोर्ट में पेश किया गया।

जज श्याम नंदन तिवारी ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेजने का आदेश दिया।

ED ने शुक्रवार को कोलकाता में छापेमारी कर इन तीनों को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि शिव कुमार और उनका गिरोह फर्जी कंपनियों के नाम पर GST नंबर लेकर ITC (Input Tax Credit) का गलत फायदा उठा रहा था।

मोहित देवड़ा अपने पिता के साथ मिलकर सामान की खरीद-बिक्री के फर्जी बिल बनाता था। ED ने कोलकाता में शिव और अमित के ठिकानों से घोटाले से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए।

इससे पहले गुरुवार को ED ने जमशेदपुर के जुगसलाई से अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया को गिरफ्तार किया था, जिसे भी PMLA कोर्ट ने हिरासत में भेज दिया।

ED ने 8 मई से शुरू की छापेमारी में रांची, जमशेदपुर और कोलकाता के 9 ठिकानों पर सर्च किया। इस मामले में अब तक 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *