रांची(RANCHI): रांची DC ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर जानकारी दी कि “मौसम विभाग रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवाती तूफान “मोंथा” के असर से रांची में 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 तक कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने चक्रवाती तूफान को देखते हुये जिलावासियों से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की। रांची जिला में 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के दौरान कहीं कहीं पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुये मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी एवं संभावित प्रभाव निम्न है
28 अक्टूबर 2025 रांची जिले में कहीं-कहीं गर्जन/वज्रपात और तेज हवाओं के झोंके (30-40 किमी/घंटा) की संभावना।
29 अक्टूबर 2025 रांची जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना। गर्जन/वज्रपात और तेज हवाओं के झोंके (30-40 किमी/घंटा) जारी रहने की संभावना।
30 अक्टूबर 2025 रांची जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना। गर्जन/वज्रपात और तेज हवाओं के झोंके (30-40 किमी/घंटा) की संभावना बनी रहेगी।
31 अक्टूबर 2025 रांची जिले में मौसम में सुधार की संभावना, कोई विशेष चेतावनी नहीं।
सुरक्षा सलाह
भारी वर्षा के दौरान निचले इलाकों, नदियों व नालों से दूर रहें। वज्रपात से बचाव के लिए खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों व बिजली के खंभों से दूरी बनाये रखें।”
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

