रांची(RANCHI): एडवोकेट प्रोटेक्शन एंड वेल्फेयर फोरम ने रांची एससी-एसटी थाना प्रभारी महेश मुंडा पर महिला अधिवक्ताओं के साथ बदसलूकी, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज के गंभीर आरोपों की कड़ी निंदा की है। अधिवक्ता सविता कुजूर की शिकायत पर फोरम ने मुख्यमंत्री से तत्काल निलंबन, अनुशासनात्मक कार्रवाई और महिला अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फोरम ने न्याय व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने की भी अपील की है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

