रांची में बेफिक्र होकर घूमिये पूजा-पंडाल, रात तक चलेंगी बसें…

रांची में बेफिक्र होकर घूमिये पूजा-पंडाल, रात तक चलेंगी बसें…

राँची(RANCHI): दुर्गा पूजा महोत्सव 2025 में श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए रांची नगर निगम ने खास व्यवस्था की है। 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर में रात 12 बजे तक नगर बसें चलेंगी। निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने बताया कि ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को देर रात लौटने में दिक्कत न हो, इसलिए बसें यात्रियों की उपलब्धता तक चलती रहेंगी।

बसें इन रूटों पर दो-दो की संख्या में चलेंगी
ओरमांझी चौक–ट्रेकर स्टैंड (भाया बरियातु), कांके चौक–जाकिर हुसैन पार्क(भाया कांके रोड), तुपुदाना चौक–होटल रेडिसन ब्लू(भाया बिरसा चौक, हिनू), धुर्वा गोलचक्कर–होटल रेडिसन ब्लू(भाया बिरसा चौक, हिनू), धुर्वा गोलचक्कर–कांटाटोली चौकभाया हरमू रोड, अरगोड़ा, कडरू, सुजाता चौक, मुण्डा चौक) और रामपुर–कांटाटोली चौक(भाया नामकुम)।

भीड़ और सुरक्षा को देखते हुये आज से मेन रोड, कचहरी समेत कई इलाकों में बड़े वाहनों की नो एंट्री रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निकलने से पहले रूट की जानकारी जरूर लें।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *