रांची में चलती बस में लगी आग, 45 थे सवार…

रांची में चलती बस में लगी आग, 45 थे सवार…

रांची(RANCHI):रांची-लोहरदगा हाईवे पर शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चतरा जा रही एक चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 45 यात्री सवार थे, लेकिन चालक की सूझबूझ से सभी को सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया। मांडर के थानेदार मनोज कर्माली ने बताया कि बस जैसे ही मांडर बाजार के पास पहुंची, बैटरी बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने तुरंत बस रोक दी और यात्रियों को बाहर निकाल लिया। दमकल दल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। शुरूआती जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट और बस में रखे रासायनिक पदार्थों की वजह से आग तेजी से फैली। फिलहाल बस को थाने में जब्त कर लिया गया है और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। पुलिस ने बस मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया है, खासकर यह जांचने के लिए कि क्या वाहन में सुरक्षा उपकरण जैसे फायर एक्सटिंग्विशर मौजूद थे या नहीं। गौरतलब है कि ठीक एक दिन पहले आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में एक निजी बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत हुई थी।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *