रांची में कोहरे की मार, कम विजिबिलिटी की वजह से 4 विमानों को करना पड़ा डायवर्ट….

रांची में कोहरे की मार, कम विजिबिलिटी की वजह से 4 विमानों को करना पड़ा डायवर्ट….

रांची(RANCHI) : झारखंड की राजधानी रांची में सुबह कोहरे की वजह से विजिबिटिली कम हो जाती है. कोहरे की वजह से गुरुवार को 4 फ्लाइट को पश्चिम बंगाल के कोलकाता और छत्तीसगढ़ के रायपुर डायवर्ट करना पड़ा. बेंगलुरु-रांची, मुंबई-रांची, हैदराबाद-रांची और दिल्ली-रांची की फ्लाइट को डायवर्ट किया गया. इसकी वजह से इन विमानों को रांची आने में कई घंटे विलंब हुआ. सुबह 10:30 बजे तक एक भी विमान ने न तो रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी, न ही किसी विमान ने रांची में लैंडिंग की. विजिबिलिटी बढ़ने के बाद विमानों की लैंडिंग शुरू हुई. फ्लाइट में विलंब होने की वजह से यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ा……

करीब 4 घंटे तक लेट हुए विमान
एयर इंडिया एक्सप्रेस का कोलकाता-रांची विमान (आइएक्स 1237) सुबह 8:20 बजे की बजाय दोपहर 12:03 बजे, इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट (6इ5044) सुबह 8:40 बजे के स्थान पर कोलकाता डायवर्ट होने के बाद दोपहर 12.00 बजे रांची पहुंची. इंडिगो का कोलकाता रांची विमान (657561) सुबह 8:50 बजे की जगह 10:35 बजे, इंडिगो का हैदराबाद-रांची विमान ( 656083) सुबह 9:00 बजे की बजाय दोपहर 12:35 बजे रांची आया…….

दिल्ली-रांची फ्लाइट को आने में हुई इतनी देरी
एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट (आइएक्स 1116 ) सुबह 10 बजे की जगह 10:30 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (आइएक्स 2722) सुबह 11:20 बजे की जगह 11:41 बजे, इंडिगो का देवघर-रांची विमान (657965) दोपहर 12:30 बजे की जगह 2:10 बजे रांची पहुंची……

एयर इंडिया एक्सप्रेस के इतने विमान हो गए लेट
एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (आइएक्स2706) शाम 4:40 बजे की जगह शाम 5:10 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट (आइएक्स 1113) शाम 5:55 बजे की जगह शाम 6:30 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरू-रांची फ्लाइट (आइएक्स 2975) शाम 6:45 बजे की जगह रात 8:25 बजे, इंडिगो की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (6ई221) रात 8:20 बजे की जगह रात 8.40 बजे रांची पहुंची…..

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *