रांची में ऑटो चालकों से रोजाना कौन कर रहा वसूली ? ट्रैफिक एसपी के पास पहुंचा मामला….

रांची में ऑटो चालकों से रोजाना कौन कर रहा वसूली ? ट्रैफिक एसपी के पास पहुंचा मामला….

रांची(RANCHI) : राजधानी रांची के रातू रोड चौक में जाकिर हुसैन पार्क के पास ऑटो चालकों से अवैध वसूली की जा रही है. अवैध वसूली करने वाला कोई गुंडा-मवाली नहीं, बल्कि एक ट्रैफिक हवलदार है. जाकिर हुसैन पार्क के पास प्रतिदिन ऑटो चालकों से 50 रुपए की अवैध वसूली की जाती है. इस संबंध में रांची जिला ऑटो चालक यूनियन ने ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली को ज्ञापन सौंपा है.

चालकों को लाठी-डंडा दिखा कर होती है वसूली
रांची जिला ऑटो चालक यूनियन ने जाकिर हुसैन पार्क के पास तैनात ट्रैफिक हवलदार मुखदेव राम पर ऑटो चालकों से अवैध वसूली का आरोप लगाया है. यूनियन के अनुसार प्रतिदिन वहां से गुजरने वाले ऑटो चालकों से 50 रुपए की अवैध वसूली की जाती है. रुपए देने से मना करने पर हवलदार द्वारा ऑटो चालकों को लाठी-डंडा दिखा कर डराया-धमकाया जाता है. इतना ही नहीं कई बार हवलदार अभद्र भाषा और लाठी का भी प्रयोग करते हैं.

वसूली नहीं रुकने पर आंदोलन को चेतावनी
हवलदार द्वारा किये जा रहे अवैध वसूली से ऑटो चालकों में काफी आक्रोश है. अवैध वसूली की जानकारी मिलने के बाद रांची जिला ऑटो चालक यूनियन के अध्यक्ष अर्जुन यादव और यूनियन के अन्य पदाधिकारियों ने ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा. यूनियन ने हवलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. अवैध वसूली नहीं रुकने पर यूनियन ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *