रांची(RANCHI)। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अभिजीत राज की अध्यक्षता में आज कांग्रेस भवन, रांची में कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू, अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह उपस्थित थे। बैठक में 18 दिसम्बर को आयोजित राजभवन मार्च की सफलता पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इसके साथ ही 21 दिसम्बर के आभार समागम, 26 को शताब्दी समारोह एवं 28 को कांग्रेस स्थापना दिवस पर भी विचार विमर्श हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस में जो शक्ति है, ऊर्जा है वो किसी अन्य संगठन में उतना अधिक नहीं है। युवा किसी भी कार्यक्रम में जनसैलाब ला सकती है। कल राजभवन मार्च है। साथ ही इस माह में 3-4 अन्य प्रोग्राम है। सभी को बृहद रूप से सफल बनाना है। जिला संवाद कार्यक्रम, विधानसभा संवाद कार्यक्रम एवं विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस का भरपूर साथ मिला है। युवाओं को अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करना होगा। भीड से संगठन नहीं बनती है निष्ठावान होकर संगठन के लिए कार्य करना पड़ता है लोगों की समस्याओं को देखना होगा तभी संगठन से लोग जुडेंगे।कंाग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि राजभवन मार्च में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। युवा ही कल का भविष्य हैं, संघर्ष करें। संगठन चलाने में परेशानी आती है, उसे सब मिलकर दूर करेंगे। अडानी मामले में पूरे देश को गोलबंद होने की जरूरत है, कंाग्रेस पार्टी अडानी मामले एवं मणिपुर की घटना को लेकर काफी संवेदनशील हैं।
NEWS ANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट