रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, खिड़की का शीशा टूटा…

रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, खिड़की का शीशा टूटा…

धनबाद(DHANBAD): पत्थरबाजों के आतंक का सामना रांची-पटना जनशताब्दी के यात्रियों को करना पड़ा। रांची-पटना जनशतब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजों ने अचानक से हमला कर दिया। लगातार पत्थर फेंके जाने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन की खिड़की का शीशा इस पत्थरबाजी में टूट गया।

ट्रेन का शीशा टूटने की वजह से कई पत्थर बोगी के अंदर चले आये और यात्री के बीच इससे भय का माहौल बन गया। इस घटना को लेकर यात्रियों ने बताया कि कुछ लोग आरक्षित सीट पर बैठे थे, जिस यात्री की सीट थी उसने अपनी सीट मांगी तो कहा कि पहाड़पुर में उतर जाएंगे। पहाड़पुर आने के बाद भी नहीं उतरे तो उनसे सीट खाली करने को कहा गया। इसे लेकर उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए बुजुर्ग यात्रियों से भी दुर्व्यवहार किया और अपशब्द कहे।

कुछ देर बाद ट्रेन रुकते ही उन यात्रियों ने नीचे उतर कर पथराव शुरू कर दिया। घटना गया के पास शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट के पास की है। धनबाद आरपीएफ को एक्स पर घटना की जानकारी दी गई है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *