राँची (DHANBAD)नामकुम अंचल के अंचलाधिकारी चैम्बर का ताला तोड़ा गया। ज्ञात हो की नामकुम अंचल में वर्तमान में अंचलाधिकारी के पद पर राम प्रवेश कुमार को योगदान देना है। पदस्थापित की अधिसूचना कल ही जारी हुई है। पूर्व में प्रभात भूषण सिंह अंचलाधिकारी के पद पर थें। ऐसी क्या परिस्थिति बन गयी की आनन फानन में लगे ताले को तोडना पड़ गया।
यह मामला क्षेत्र में पूरे चर्चा का विषय बना हुआ है और इस तरह से ताले को तोड़ने पर कई लोग निंदा भी कर रहे हैं।नामकुम अंचल में ताला तोड़कर प्रभार ग्रहण करने के वायरल वीडियो के संबंध में जांच के आदेशउपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने दिए ।
जांच के आदेश अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची को स्थल जांच कर 24 घंटे के अंदर संलिप्त दोषी पदाधिकारी/कर्मियों को चिन्हित करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश सोशल मीडिया एवं न्यूज़ चैनल में प्रसारित “नामकुम अंचल में प्रभार प्राप्त करने के लिए ताला तोड़कर सीओ ने लिया चार्ज” वीडियो पर उपायुक्त, राँची राहुल कुमार सिन्हा द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं।
उपायुक्त द्वारा दिनांक 28 सितंबर 2024 को नामकुम अंचल में घटी घटना के वायरल वीडियो के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची को स्थल जांच कर संलिप्त दोषी पदाधिकारी/कर्मियों को चिन्हित करने की बात कही गयी है।
NEWS ANP के लिए रांची से अर्जुन की रिपोर्ट

