
रांची(RANCHI ): राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में 18 अक्टूबर की रात चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय कुमार नाग की हत्या के मामले में पुलिस ने अभिषेक सिंह नामक अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एंटी क्राइम टीम के चेकिंग अभियान के दौरान हुई।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को पकड़ने के प्रयास के दौरान फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आरोपी को गोली मारकर घायल कर दिया। फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
प्रवीन पुष्कर, ग्रामीण एसपी रांची ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुठभेड़ में आरोपी घायल हुआ है। मामले की जांच अभी जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि रांची में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी कड़ी की गई है।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

