रांची और धनबाद शहर में ईडी ने दर्जन ठिकानों पर की छापामारी कई अधिकारियों पर शिकंजा कसा लगातार तलाशी जारी…

रांची और धनबाद शहर में ईडी ने दर्जन ठिकानों पर की छापामारी कई अधिकारियों पर शिकंजा कसा लगातार तलाशी जारी…

झारखंड (JHARKHAND): झारखंड की राजधानी रांची और धनबाद शहर में ईडी ने आधा दर्जन ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी की है। यह छापामारी ईडी को मैनेज करने की कोशिश मामले में की जा रही है। कई अधिकारियों पर शिकंजा कसा गया है। ईडी लगातार तलाशी कर रही है।आरोपितों में जय कुमार राम दिवाकर द्विवेदी प्रभात भूषण संजीव पांडे रवि नामक व्यक्तियों के ठिकानों पर छापा मारा है।

राज्य ब्यूरो, रांची। ईडी को मैनेज करने के मामले में पंडरा थाना में दर्ज प्राथमिकी मामले में मंगलवार को रांची में आधा दर्जन ठिकानों पर ईडी का छापा। यह छापेमारी मैनेज करने वाले कथित अधिवक्ता के साथ साथ तीन अंचलाधिकारियों व उनके सहयोगियों के ठिकानों पर जारी है। आरोपितों में जय कुमार राम, दिवाकर द्विवेदी, प्रभात भूषण, संजीव पांडे, रवि नामक व्यक्तियों के ठिकानों पर छापा मारा है।

धनबाद में भी ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

रांची की परवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनबाद के जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के झारुडीह स्थित फ्लैट में छापामारी की है। झारुडीह के देव विहार अपार्टमेंट के नौवें तल पर द्विवेदी का फ्लैट है। छापामारी के लिए ईडी की छह सदस्यीय टीम यहां पहुंची है। इसमें एक महिला अधिकारी भी हैं। टीम ने सुबह नौ बजे छापामारी शुरू की है।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *