रवि बुंदेला ने शुरू किया ‘धनबाद जनमत – नागरिक घोषणापत्र’ अभियान, जनता से सीधे सुझाव देने की अपील…

रवि बुंदेला ने शुरू किया ‘धनबाद जनमत – नागरिक घोषणापत्र’ अभियान, जनता से सीधे सुझाव देने की अपील…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम के मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला ने शहर के समग्र और जन-केंद्रित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘धनबाद जनमत – नागरिक घोषणापत्र’ अभियान की शुरुआत की है।

इस पहल का उद्देश्य धनबाद की जनता को सीधे तौर पर विकास की प्रक्रिया में भागीदार बनाना है, ताकि शहर की नीतियाँ और योजनाएँ आम नागरिकों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप तैयार की जा सकें।

इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों, मोहल्लों और बस्तियों में रहने वाले नागरिक अपनी समस्याएँ, सुझाव और अनुभव खुलकर साझा कर सकेंगे।

अभियान के माध्यम से पानी, सड़क, सफाई, सुरक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित शहर से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को चिन्हित कर एक जन-आधारित घोषणापत्र तैयार किया जाएगा।

इस अवसर पर रवि बुंदेला ने कहा कि चुनाव केवल वोट मांगने का अवसर नहीं, बल्कि जनता की बात सुनने और उनके विश्वास को समझने का समय होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह घोषणापत्र किसी एक व्यक्ति या समूह का नहीं, बल्कि धनबाद की जनता का घोषणापत्र होगा, जो शहर के भविष्य की दिशा तय करेगा।

रवि बुंदेला ने धनबाद के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस जन-अभियान से जुड़ें और अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों को साझा कर बदलाव की इस मुहिम को मजबूत बनाएं। उन्होंने बताया कि नागरिकों के सुझाव ऑनलाइन माध्यम और व्हाट्सएप के जरिए भी प्राप्त किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने विश्वास जताया कि जब जनता स्वयं विकास की रूपरेखा तैयार करेगी, तभी धनबाद को स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक और समृद्ध शहर बनाया जा सकेगा।

रवि बुंदेला ने कहा कि यह अभियान केवल एक राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि धनबाद के भविष्य को जनता के हाथों से लिखने का एक प्रयास है। उन्होंने शहरवासियों से इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनने और बदलाव की इस यात्रा में सहभागी बनने की अपील की।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *