धनबाद:(DHANBAD )सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय और युवाओं के प्रेरणास्रोत रमेश महतो को आज आर्या देव समर्पण सेवा फाउंडेशन का नया सचिव नियुक्त किया गया है। एटक के रीजनल जोन उपाध्यक्ष श्री ख़ुशवंत देवा ने उन्हें औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा।इस खास अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर संस्था की ओर से वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया।
रमेश महतो ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।रमेश महतो पिछले 10 वर्षों से समाज सेवा से जुड़े हुए हैं और विशेष रूप से गरीब व वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहे हैं।
वे धनबाद सांसद श्री ढुल्लू महतो एवं बाघमारा विधायक श्री शत्रुघ्न महतो के सोशल मीडिया प्रभारी भी हैं।साथ ही, वे एक्सेल एकेडमी संस्था एवं बाल विकास विद्यालय के निदेशक के रूप में भी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। युवा वर्ग में रमेश महतो एक प्रेरणादायक चेहरा बनकर उभरे हैं।
NEWS ANP के लिए बाघमारा से गोविन्द मोदक की रिपोर्ट।

