रतन टाटा की दरियादिली, खूब हो रही वायरल…

रतन टाटा की दरियादिली, खूब हो रही वायरल…

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा की वसीयत ने फिर से उनकी दरियादिली साबित कर दी। यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वायरल खबरों के अनुसार, उन्होंने अपने कर्मचारियों, घरेलू सहायकों और सहयोगियों के लिये 3.5 करोड़ रुपये बांटे, कईयों के ऋण माफ किये और यहां तक कि अपने पालतू कुत्ते टिटो के लिए भी 12 लाख रुपये छोड़े। कुक को 1 करोड़, बटलर को 66 लाख, ड्राइवर के नाम 1.5 लाख रुपये छोड़ गये। वहीं, टाटा एग्जीक्यूटिव शांतनु नायडू का 1 करोड़ का लोन माफ कर दिया गया। पड़ोसी के MBA लोन तक की भरपाई की खबरें वायरल है। उनके अंतिम संस्कार का खर्च भी उनकी संपत्ति से तय हुआ, वायरल रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पर सिर्फ 2,500 रुपये खर्च किये गये। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, टाटा समूह द्वारा आधिकारिक तौर पर अबतक कुछ भी नहीं कहा गया है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *