रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन की तैयारी: बोकारो में जमीन लूट का मामला सुर्खियों में…

रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन की तैयारी: बोकारो में जमीन लूट का मामला सुर्खियों में…

धनबाद(DHANBAD):बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में भू-माफिया द्वारा वृद्ध मुमताज अहमद के रैयती जमीन को कब्जा करने के लिए फर्जी दस्तावेजों बनकर उनकी जमीन पर लगे हरे भरे पेड़ को जे सी बी से उखाड़ दिया और उनके जमीन पर अवैध निर्माण करने के लिए की बाउंड्री को तोड़कर पिलर खड़ा करने का प्रयास किया है। इस अवैध निर्माण और जमीन लुट का मामला सुर्खियों में है। इस मामले को लेकर झारखंड के कई जिला के मानव अधिकार कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया से लेकर धरना प्रदर्शन तक के लिए मोर्चा खोलने की तैयारी किया है।
मामले में सीआईडी जांच या बोकारो उपायुक्त से स्वयं जांच की मांग को लेकर महिला नेत्री हुस्ना वर्षीया ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ धनबाद के अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर उन्होंने धरना प्रदर्शन को लेकर पत्र दिया और उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में गुंडा बदमाश के खिलाफ आवाज उठाने का हम लोगों को अधिकार है और इस अधिकार को लाल फीता शाही अधिकारी द्वारा दबाने का प्रयास किया जाएगा तो सड़क से लेकर राजभवन तक आंदोलन करूंगी।
रोहित बावरी ने कहा बोकारो में जमीन लूट आम बात हो चुकी है।

आई एस एफ के सदस्य बी एन झा ने कहा इस पूरे प्रकरण की लिखित सूचना धनबाद कोयला क्षेत्र के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा सर से मिलकर अवगत कराऊंगा और इस मामले की लिखित सूचना और दस्तावेज बोकारो उपयुक्त अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं होने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई है लेकिन उनके कार्यालय में दस्तावेज जमा किया गया।

ज्ञात हो कि बोकारो में अन्य जमीन लुट मामले में भी फर्जी कागजातों के आधार पर भू-माफिया जमीन लूट रहे हैं। पिछले दिनों वन विभाग की जमीन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चास अंचल कार्यालय से लेकर कई माफियाओं के घर पर छापा मारा है और कार्यालय से आवश्यक दस्तावेज भी जब्त किया हैं। अब देखना यह होगा कि उक्त पीड़ित रैयत मुमताज अहमद के मामले में क्या खुलासा होता है और जमीन लूट के मामले बोकारो जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करती है।

जमीन का विवरण

  • प्लॉट नंबर: 644
  • खाता नंबर: 9
  • मौजा: हैसाबातु
  • थाना क्षेत्र: बालीडीह
  • अंचल: चास

आरोप

मानव अधिकार कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होकर नया दिलाने का भरोसा दिया। धनबाद के भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता जितेंद्र प्रसाद ने कहा झारखंड सरकार के भू राजस्व मंत्री दीपक बिरवा जी से बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में भू माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करता हूं। भू-माफिया और गुंडे फर्जी कागजातों के आधार पर खुलेआम बिना किसी कानून के डर के अधिकारियों के मिली भगत से जमीन लूट रहे हैं और बोकारो पुलिस एवं प्रशासन की ओर से कोई सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है ।

मांगें

  • उक्त जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को अविलंब रोकते हुए भू-माफिया और गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
  • भू-माफिया और गुंडे के खिलाफ आवाज उठाने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग करने पर अंकुश लगाना।
  • आम जनता के हितों की रक्षा करते हुए निर्दोष व्यक्ति पर न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग करने वालों पर भी सीआईडी अस्तर से नजर रखते हुए पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करना।

धरना प्रदर्शन की चेतावनी

अगर 72 घंटे के अंदर ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है तो दिनांक 30 अप्रैल दिन बुधवार से जनप्रतिनिधि एवं न्याय पसंद लोग रणधीर वर्मा चौक (धनबाद) करने के लिए बाध्य होंगे। यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन होगा। बोकारो जिला का यह पहला जमीन लुट का मामला होगा जिसको लेकर अन्य जिलों में आवाज उठाया जा रहा है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *