मांगे पूरी नही हुई तो होगी उग्र आंदोलन के साथ उत्पादन कार्य ठप, अभिषेक सिंह
झरिया(JHARIA): जनता मजदुर संघ (बच्चा गुट ) के महामंत्री अभिषेक सिंह के नेतृत्व में सोमवार को रजवार वस्ती एवं करमाटांड स्थित कालोनी में रह रहे लोगों की समस्याओं को लेकर बस्ताकोला एरिया 9 के महाप्रबंधक एके सिन्हा से मिलकर वार्ता किया।
वार्ता के दौरान सिंह ने कहा कि झरिया के दोवारी रजवार बस्ती एवं कर्माटान्ड में 41 घरों जो सैकड़ो साल से नियोजन एवं घर से वंचित है उन लोगों को कोयरी बांध से सटे परियोजना में स्थानीय लोगों को नियोजन दिया जाय। इसके पूर्व में नौ परिवार के लोगो को नियोजन मिला है और जो भी लोग बाकी बचे हैं उन लोगों को भी नियोजन मिलना चाहिए, वहीं महाप्रबंधक ए के सिंह ने नेताओं को आश्वाशन दिया की 17 तारिक तक सभी को घर उपलब्ध करा दिया जाएगा। मौके पर जनता मजदुर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह ने कहा की अगर ये मांग पुरी नही हुई तो कंपनी का चक्का जाम करते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा।
मौके पर मुख्य रूप से रामकृष्ण पाठक. अक्षय लाल यादव. बच्चा सिंह सहवादी, अभिषेक परमार, लालबादुर यादव. नसीब चौहान. रत्नेश यादव. राजीव सिंह. बंटी राय, भीम निषाद, संजीव सिंह, गोल्डी सिंह, रितेश रजवार, मधु मुखर्जी, मिथलेश यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट
