रांची(RANCHI): ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास आज रांची पहुंचे हैं। शहर के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बीजेपी के नेता सहित कई अन्य ने उनका स्वागत किया। मिली खबर के मुताबिक एयरपोर्ट से रघुवर दास जमशेदपुर सड़क मार्ग से जायेंगे। माना जा रहा है कि वे अपने परिवार के साथ दीपावली का त्योहार मनाने के लिए झारखंड पहुंचे हैं..
NEWSANP के लिए रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

