रघुवर दास का कार्यकर्ताओं को संबोधन : सड़कें किसी की जागीर नहीं, तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हेमन्त सरकार

रघुवर दास का कार्यकर्ताओं को संबोधन : सड़कें किसी की जागीर नहीं, तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हेमन्त सरकार

राँची(RANCHI) : शनिवार को भाजपा खिजरी विधानसभा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन टाटीसिलवे में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास उपस्थित थे। खिजरी विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा कि होली, दिवाली या किसी भी त्योहार में जुलूस निकालने के लिए किसी से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सड़कें किसी की निजी संपत्ति हैं और यह कहां लिखा है कि यह सड़क हिंदू की है या यह मुस्लिम की?
रघुवर दास ने वर्तमान सरकार पर वोट बैंक की राजनीति के कारण तुष्टिकरण करने और जिहादी व राष्ट्रविरोधी तत्वों को पनाह देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसी कारण ऐसे तत्वों का मनोबल बढ़ गया है। उन्होंने झारखंड में द्विज विरोधी शक्तियों, धर्मांतरण करने वाली ताकतों और घुसपैठ के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन सभी को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। बालाजी होटल से बाजार टांड़ टाटीसिलवे तक पदयात्रा करतें पहुंचे फिर कई गॉंवों में जनचौपाल लगाया और कार्यकर्ताओं को लोगों की समस्या से अवगत होने की बात कहा ।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें मंडल अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनने का अवसर मिल सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा आदिवासियों की पार्टी है और सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनुराधा मुंडा रामसाय मुंडा राजेन्द्र महतो कृष्णा पाहान अमित मिश्रा नूतन पाहान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *