रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पश्चिमी समुद्री सीमा पर इंडियन कोस्ट गार्ड कमान का किया निरीक्षण, जानिए क्या पाया….

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पश्चिमी समुद्री सीमा पर इंडियन कोस्ट गार्ड कमान का किया निरीक्षण, जानिए क्या पाया….

मुंबई (MUMBAI) : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुंबई में पश्चिमी समुद्री सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया. उन्होंने यहां के अधिकारियों से बात की. नौसेना के वरीय अधिकारी इस निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे. संजय सेठ ने समुद्री सीमा क्षेत्र में नौसेना की व्यवस्था को देखा. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुंबई में इंडियन कोस्ट गार्ड की कमान का निरीक्षण करने पहुंचे.

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने क्या देखा, जानिए

यहां पर सीमा सुरक्षा में लगे तटरक्षक बल के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. उन्होंने अधिकारी और कर्मचारियों से समुद्री सीमा क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम की पूरी जानकारी ली. अरब सागर में भारतीय कोस्ट गार्ड की तैनाती को भी उन्होंने देखा. नौसेना के अधिकारियों ने इंडियन कोस्ट गार्ड की अत्यधिक टेक्निकल सुविधा के बारे में बताया. समुद्री क्षेत्र में भारतीय नौसेना की पहली नजर रहती है. संजय सेठ ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल हमारी समुद्री सीमा की सुरक्षा बहुत ही मजबूती के साथ कर रहे हैं और उनका योगदान काफी सराहनीय है….

NEWSANP के लिए मुंबई से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *