धनबाद(DHANBAD): बृहस्पतिवार को गोल्फ ग्राउंड में परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरीश सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों, 500 बाइक, 51 गाड़ियों के साथ भाजपा का झंडा लहराते हुए पूरे धनबाद का भ्रमण कर नारा लगाते हुए गोल्फ ग्राउंड में प्रवेश किए। अमरेश सिंह ने धनबाद में परिवर्तन यात्रा समापन के लिए पूर्व से ही कार्यक्रम की भव्य सफलता की तैयारियों में लगे हुए थे।
मंच पर अमरेश सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सांसद दीपक प्रकाश,सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा, रागिनी सिंह, विधायक अन्नपूर्णा देवी,कुंती सिंह,पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के साथ थे। भीड़ की तादाद को देखकर भाजपा के सारे वरिष्ठ नेता गदगद थे।राजनाथ सिंह ने कहा झारखंड में परिवर्तन की बयार बह रही है।
अमरेश सिंह ने परिवर्तन यात्रा के सभा मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को तलवार भेंट कर कहा की इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन होगा और बीजेपी झारखंड के सभी जिलों के अधिकतर विधानसभाओं में अपना परचम लहराएगा।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट