योग और संतुलित पोषण से ऑटोइम्यून रोगों जैसे थाइरोइड, सोरायसिस में राहत संभव – वर्षा सिंह…

योग और संतुलित पोषण से ऑटोइम्यून रोगों जैसे थाइरोइड, सोरायसिस में राहत संभव – वर्षा सिंह…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरू

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच,झरिया शाखा ने एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता पहल की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य योग और पोषण के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा ऑटोइम्यून बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को जागरूक करना है। इसके अंतर्गत “6 महीनों में योगिक पद्धतियों से ऑटोइम्यून बीमारियों का समाधान” विषय पर कार्य किया जाएगा।

संयोजक गौतम अग्रवाल ने बताया कि थाइरॉयड, सोरायसिस और लाइकेन प्लैनस जैसी बीमारियाँ आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी गंभीर चुनौतियाँ हैं। इनमें शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली अपनी ही कोशिकाओं पर हमला करने लगती है, जिससे हार्मोनल असंतुलन, त्वचा संबंधी रोग और लगातार सूजन जैसी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं।

इसी उद्देश्य से ऋषिकेश की अनुभवी योगा ट्रेनर एवं न्यूट्रिशनिस्ट वर्षा सिंह मरीजों को व्यक्तिगत (1:1) परामर्श देंगी। पहली परामर्श पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।

वर्षा सिंह ने कहा – “ऑटोइम्यून बीमारियों में सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि शरीर लंबे समय तक सूजन और हार्मोनल असंतुलन की स्थिति में रहता है। योगिक प्राणायाम और विशेष आसन कोर्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन को नियंत्रित करते हैं, जिससे सूजन कम होती है और प्रतिरक्षा प्रणाली संतुलित होती है। साथ ही ग्लूटेन-फ्री और एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट लेने से रोगियों को राहत मिल सकती है।
योग और संतुलित पोषण ऑटोइम्यून रोगों में सहायक भूमिका निभाते हैं, लेकिन इन्हें हमेशा चिकित्सकीय उपचार के पूरक (Complementary) रूप में ही अपनाना चाहिए।”
– वर्षा सिंह, योगा ट्रेनर एवं न्यूट्रिशनिस्ट

आयोजकों ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस पहल का लाभ उठाएँ और अपने परिवार, मित्रों तथा जरूरतमंदों तक इसकी जानकारी पहुँचाएँ।
बुकिंग हेतु इच्छुक व्यक्ति 7015302441 पर संपर्क कर सकते हैं।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *