यूनियन क्लब में 31 की शाम बॉलीवुड सिंगर रूपाली जग्गा मचायेंगी धूम…

यूनियन क्लब में 31 की शाम बॉलीवुड सिंगर रूपाली जग्गा मचायेंगी धूम…

धनबाद(DHANBAD): 31 की शाम यूनियन क्लब की रंगीन होगी. बालीवुड की मशहूर सिंगर रूपाली जग्गा अपनी गायकी से यहां धूम मचायेंगी. बॉलीवुड की दीपांशी नागर, मानव पोद्दार, चंद्रा मुलई भी अपनी गायकी से लोगों को मदहोश करेंगे. बॉलीवुड के डीजे मर्लिन की धुन पर कोलकाता का डांस ट्रूप उत्साहित करेगा. एंकर अनुरिमा अपने शब्दों से लोगों को खूब गुदगुदायेंगी. कार्यक्रम शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा. गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में क्लब के सचिव चरणप्रीत सिंह ने बताया कि स्वस्थ वातावरण में कार्यक्रम होंगे. क्लब मेंबरों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था रखी गयी है. नववर्ष को लेकर क्लब की साज-जज्जा की जायेगी. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष अजीत गुटगुटिया, उपाध्यक्ष असीत सहाय, कोषाध्यक्ष राहुल नारंग, संयुक्त सचिव मनीष अग्रवाल, कार्यकारिणी नरेंद्र शर्मा, मनोज भोजगढ़िया, चेतन तुलस्यान, जयदीप मुखर्जी व संजय कथुरिया उपस्थित थे….

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *