नई दिल्ली(NEW DELHI): यूजीसी के नए नियमों के तहत शिक्षण संस्थानों में समता लागू करने की प्रक्रिया को लेकर सवर्ण समाज में विरोध तेज हो गया है।
कवि कुमार विश्वास ने मंगलवार को एक्स पर स्व. रमेश रंजन की एक कविता पोस्ट कर दर्द बयां किया। कविता में उन्होंने लिखा:”चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा, राई लो या पहाड़ लो राजा, मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूं मेरा, रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा…”इस विवाद ने नई बहस को जन्म दिया है।
हाल ही में बरेली के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी नियमों के विरोध में इस्तीफा दे दिया और जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।सरकार ने भी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए बीच का रास्ता खोजने के लिए मंथन शुरू कर दिया है।विशेषज्ञों का कहना है कि यूजीसी के नियमों के असर और विरोध के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण होगा।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

