
रांची(RANCHI): विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा 13 जनवरी 2026 को नोटिफाई किए गए नए नियम को लेकर देशभर में तीव्र बहस और विरोध का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में आज रांची विश्वविद्यालय के समीप छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि यूजीसी द्वारा लाए गए नए नियमों की संरचना ऐसी है, जिससे सामान्य वर्ग के छात्रों को पहले से ही संदेह के दायरे में खड़ा कर दिया गया है। छात्रों ने आरोप लगाया कि यह नियम निष्पक्षता के सिद्धांत के खिलाफ है और इससे शिक्षा व्यवस्था में असंतुलन पैदा होगा।
छात्रों में खास तौर पर इस बात को लेकर गहरी नाराज़गी है कि नए नियमों में झूठी शिकायत पर सजा का प्रावधान हटा दिया गया है। प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि यदि कोई छात्र या शिक्षक झूठी शिकायत का शिकार होता है, तो उसका करियर, मानसिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।
छात्रों ने साफ चेतावनी दी कि जब तक यूजीसी इस नियम को वापस नहीं लेता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

