धनबाद (DHANBAD): युवा बेरोज़गार मंच ने आज धनसार में बैठक कर मजदूरों से जुड़ी मांगों को लेकर आपस में चर्चा की..
बैठक में इस बात पर मंथन किया गया कि स्थानिय रोजगार की मांगो को लेकर पिछली बार दिनांक – 18/11/25 को धरणा दिया गया था जिसमें बीसीसीएल प्रबंधन ने 15 दिनों में समस्या का निराकरण का आश्वासन दिया था..लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी हल निकला..
एक बार फिर चार सूत्री मांग को लेकर युवा बेरोजगार मंच आंदोलन की तैयारी कर रहा है..मंच के नेता अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने बताया कि निम्नांकित समस्या की निदान को लेकर वे लोग प्रबंधन से वार्ता पर अमल चाहते है…
1) बिजली, पोथी सेन्टर में पाइप लाइन लगाने की मांग..
२) पीयोर धनसार को सिर्फ नोटिस दे कर बगल में ब्लास्टिंग करना और अब तक प्रभावितों को सुरक्षित जगह पर नहीं पुनर्वास करना..
3) चार सरदारी में हीन देग मजदूर 50% आज तक नहीं लगाना।
५) नया लोडिंग पॉइंट में मजदूरों का आधार कार्ड देख कर स्थानीय को अब तक नहीं जोड़ना
पावर प्लांट को जाने वाले कोयले की पिकिग कार्य में स्थानीय मजदूरों को लगाना..
अगर 7 दिन में प्रबंधन मांग पर ध्यान नहीं देती हैं। तो हम स्थानिय 13/12/25 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेगे…
13/12/2025 को विश्वकर्मा परियोजना धनसार क्षेत्र 6 बीसीसीएल स्थानियों का मांग पूरा नहीं होने पर अनिश्चितकालीन बंद किया जाएगा ..
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

