धनबाद(DHANBAD): धनबाद के हृदय स्थली कहे जाने वाले रंधीर वर्मा चौक के समीप स्थित कृषि बाजार समिति में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद दुकान के बाहर एक 20 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान रोहित सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रोहित मूल रूप से बोकारो का रहने वाला था और कई साल पहले अपने पिता के साथ रोजी-रोटी की तलाश में धनबाद आया था। वह आसपास में ही मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह बीती रात भी वह काम खत्म करने के बाद छत पर सोने चला गया था।आज सुबह जब मंडी के लोग शौचालय जाने के लिए निकले, तब उनकी नजर खून से लथपथ रोहित के शव पर पड़ी। युवक के गले पर किसी तेज धारदार हथियार के गहरे निशान मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि उसकी निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या की गई है।घटना की सुचना पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है ।घटना के बाद फल मंडी के आसपास दुकादारो और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

