यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें, इन ट्रेनों में मिलेगी अतिरिक्त कोच की सुविधा…

यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें, इन ट्रेनों में मिलेगी अतिरिक्त कोच की सुविधा…

रांची(RANCHI): यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर, प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इन ट्रेनों में सुविधा
ट्रेन संख्या 18611 रांची-वाराणसी एक्सप्रेस में 17 मई, 2025 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का 1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 18640 रांची – आरा एक्सप्रेस में 17 मई, 2025 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का 1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 07051 चर्लपल्ली- रक्सौल स्पेशल (वाया- रांची) में 17 मई से 28 जून, 2025 तक द्वितीय श्रेणी स्लिपर का 1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल- चर्लपल्ली स्पेशल (वाया- रांची) में 20 मई से 1 जुलाई, 2025 तक द्वितीय श्रेणी स्लिपर का 1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 07005 चर्लपल्ली- रक्सौल स्पेशल (वाया- रांची) में 19 मई से 30 जून, 2025 तक वातानुकूलित 3- टियर का 1 कोच और वातानुकूलित 2- टियर का 1 कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल (वाया- रांची) में 22 मई से 3 जुलाई, 2025 तक वातानुकूलित 3- टियर का 1 कोच एवं वातानुकूलित 2- टियर का 1 कोच लगाया जाएगा।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *