यशोमति विद्या निकेतन, लाल बाजार, झरिया में दीपोत्सव 2025 का भव्य आयोजन…

यशोमति विद्या निकेतन, लाल बाजार, झरिया में दीपोत्सव 2025 का भव्य आयोजन…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा किया गया सृजनात्मक एवं सांस्कृतिक आयोजन

यशोमति विद्या निकेतन, लाल बाजार, झरिया में दीपोत्सव 2025 का भव्य एवं सांस्कृतिक आयोजन मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा किया गया। दीपों की रौशनी और रंगों से सजे इस आयोजन में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कला और परंपरा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने योग्य था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लाइफ लाइन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. ओ. पी. अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि विद्यालय की उपाध्यक्षा श्रीमती अरुणा भगानिया, तथा ऋषिकेश की प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक एवं न्यूट्रिशनिस्ट वर्षा सिंह द्वारा दीप
प्रज्वलन कर किया गया। उनके साथ शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, प्रांतीय सहायक मंत्री राजीव सावंतिया एवं कार्यक्रम संयोजक दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और सृजनशीलता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग, दीया सज्जा, घर-कुंडा मेकिंग, रंगोली एवं थाली सज्जा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे —
घर-कुंडा मेकिंग प्रतियोगिता: प्रथम – अंशु कुमारी, द्वितीय – अंचल सिंह
ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता: प्रथम – ऋषि बाउरी, द्वितीय – अंजू कुमारी
दीया सज्जा प्रतियोगिता: प्रथम – अन्मोल कुमार, द्वितीय – संजना सिंह एवं पारिधि कुमारी (संयुक्त)
रंगोली प्रतियोगिता: प्रथम – सोमा गोराई, द्वितीय – संजना कुमारी एवं दीपिका कुमारी (संयुक्त)
थाली सज्जा प्रतियोगिता: प्रथम – खुशबू कुमारी, द्वितीय – खुशी कुमारी

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति से संयुक्त सचिव विनोद शर्मा एवं सदस्य बृज मोहन अग्रवाल उपस्थित रहे, जबकि मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की ओर से हितेन शर्मा, मयंक केजरीवाल और सनी अग्रवाल ने सहभागिता निभाई।

विद्यालय की प्राचार्या गीताली मैडम ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान किया और विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में कला, संस्कृति और टीम भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की सराहना की गई। दीपोत्सव 2025 रचनात्मकता, परंपरा और उत्सव की भावना का ऐसा संगम रहा जिसने सभी के हृदय को आलोकित कर दिया।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *