मौसम की मार : बिजली की मांग बढ़ी, विमान यात्री हुए परेशान….

मौसम की मार : बिजली की मांग बढ़ी, विमान यात्री हुए परेशान….

झारखंड(JHARKHAND): उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से झारखंड में मौसम की मार झेलनी पड़ रही है. बिजली की डिमांड बढ़ गई है. विमान यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. ठंड के कारण झारखंड में बिजली की मांग 600 मेगावाट तक बढ़ गई है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हर दिन विमान यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. कोहरे की वजह से कभी विमान को डायवर्ट करना पड़ रहा है, तो किसी विमान को रद्द भी कर देना पड़ रहा है. फलस्वरूप यात्री परेशान हो जाते हैं…..

2900 मेगावाट तक पहुंची झारखंड में बिजली की खपत
सबसे पहले बात बिजली के खपत की. झारखंड में आमतौर पर 2200 मेगावाट बिजली की खपत होती है. लेकिन, यह मांग बढ़कर 2800 और बुधवार को 2900 मेगावाट तक पहुंच गई. देश में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण इंडियन एनर्जी एक्सचेंज पर दबाव बढ़ रहा है…..

महंगी बिजली खरीदकर सप्लाई कर रही झारखंड सरकार
झारखंड को एक्सचेंज से बिजली खरीदने में सुबह में समस्या आ रही थी. इसलिए सिकिदरी हाइड्रो पावर से बिजली का उत्पादन करना पड़ा. झारखंड में बिजली की जितनी जरूरत है, उतना उत्पादन नहीं हो पा रहा है. फलस्वरूप इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से करीब 10 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली झारखंड सरकार को खरीदनी पड़ रही है…..

खराब मौसम की वजह से विमान सेवा प्रभावित, यात्री परेशान
खराब मौसम की वजह से बुधवार को कई विमान देर से रांची आये. कई विमानों ने विलंब से उड़ान भरी. सुबह में रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की दृश्यता (विजिबिलिटी) 700 मीटर के आसपास थी. इसलिए विमानों को लैंडिंग में परेशानी होती. बुधवार को 25 विमानों ने रांची एयरपोर्ट पर उतरे और यहां से उड़ान भरी……

विमान देर से रांची आये. कई विमानों ने विलंब से उड़ान भरी. सुबह में रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की दृश्यता (विजिबिलिटी) 700 मीटर के आसपास थी. इसलिए विमानों को लैंडिंग में परेशानी होती. बुधवार को 25 विमानों ने रांची एयरपोर्ट पर उतरे और यहां से उड़ान भरी.

देर से आये ये विमान
मुंबई-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस सुबह 8:20 की जगह 9:18 बजे आया
पुणे-रांची इंडिगो विमान सुबह 8:25 की जगह 9:39 बजे आया
दिल्ली-रांची इंडिगो विमान सुबह 8:40 की जगह 9:52 बजे आया
कोलकाता-रांची इंडिगो विमान सुबह 8:50 की जगह 10:19 बजे आया
दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दिन के 10 की जगह 11:15 बजे आया
दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान दिन के 12:15 की जगह 2:34 बजे आया
दिल्ली-रांची इंडिगो विमान दिन के 2:20 बजे की जगह 3:54 बजे आया…..

इन विमानों ने देर से भरी उड़ान
रांची- मुंबई एयर इंडिया एक्सप्रेस सुबह 8:50 की जगह दिन के 10:14 बजे उड़ा
रांची- बेंग्लुरु इंडिगो विमान सुबह 8:55 की जगह 10:24 बजे उड़ा
रांची-दिल्ली इंडिगो विमान सुबह 9:10 की जगह 10:36 बजे उड़ा
रांची-कोलकाता इंडिगो विमान सुबह 9:20 की जगह 10:54 बजे उड़ा
रांची-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान सुबह 10:30 की जगह दिन के 12:14 बजे उड़ा
रांची-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान 1:20 की जगह 3:25 बजे उड़ा
रांची-दिल्ली इंडिगो विमान 2:50 की जगह 4:48 बजे उड़ा
रांची-भुवनेश्वर इंडिगो विमान ने भी देर से उड़ान भरी….

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *