झरिया(JHARIA): मोहरीबांध मैदान में अखिल भारतीय भुईयां कल्याण समाज समिति का मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें झरिया प्रखंड के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस समारोह में समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनबाद जिला अध्यक्ष गणेश भुईयां ने कहा कि समाज को सशक्त और संगठित बनाने के उद्देश्य से इस मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में समाज को आगे बढ़ाने, आपसी एकता मजबूत करने और नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
इस अवसर पर झरिया प्रखंड के नवनियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
जगदीश भुईयां — अध्यक्ष
सुनील भुईयां — कार्यकारी अध्यक्ष
राजाराम भुईयां — महामंत्री
महेंद्र भुईयां — उपाध्यक्ष
महादेव भुईयां — सचिव
अशोक भुईयां — कोषाध्यक्ष
अन्य पदाधिकारियों व सक्रिय सदस्यों में गोरेलाल भुईयां, कृष्णा भुईयां, किशोर भुईयां, गणेश भुईयां, प्रीतम भुईयां, मुकेश भुईयां, चंदन भुईयां, टार्जन भुईयां, राजेश भुईयां, कृष्णा भुईयां एवं सौदागर भुईयां मौजूद थे।
कार्यक्रम के अंत में समाज को एकजुट होकर शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

